{"_id":"67d72d94047611703b070511","slug":"delhi-moradabad-highway-faced-heavy-traffic-jam-for-three-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-136155-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन घंटे भीषण जाम से जूझा दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन घंटे भीषण जाम से जूझा दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे
Mon, 17 Mar 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में नेशनल हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)। अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते रविवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तीन घंटे तक चार किमी लंबा जाम लग गया। नगर में इंदिरा चौक से लेकर चौपला तक वाहनों के पहिये थमे रहे। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
शुक्रवार को होली के मौके पर दूसरे राज्यों व जिलों में नौकरी करने वाले लोग बड़ी संख्या में घर आए थे। होली बीतने के बाद नौकरीपेशा लोगों वापस लौटने लगे हैं। जैसे ही हाईवे पर वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ तो नाईपुरा में अंडरपास का निर्माण कार्य के चलते संकरी सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए। जाम दोपहर करीब दो बजे लगना शुरू हुआ। इसके थोड़ी देर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं।
नाईपुरा से लेकर मुरादाबाद की दिशा में करीब चार किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चंद मिनट की दूरी तय करने में काफी समय लगा और वाहन रेंग-रेंगकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए मुरादाबाद की दिशा से आ रहे वाहनों को सर्विस रोड पर आने से रोक दिया। जिससे चौपला पर जाम का कारण न बन सकें। वाहनों को होटल हब में बने ओवरब्रिज के ऊपर से गुजारा गया। यही हाल चौपला और इंदिरा चौक का भी रहा। चौपला से इंदिरा चौक तक दिन भर जाम के हालात बने रहे। कई बार जाम इस कदर लगा कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने इंदिरा चौक से चौपला की दिशा में जा रहे वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों से गुजारा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण हाईवे पर वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे।