फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delhi blast echoes to Mangrola, Ashok's death leaves everyone stunned

Amroha News: दिल्ली धमाके की गूंज मंगरौला तक, अशोक की मौत से हर कोई सन्न

Tue, 11 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi blast echoes to Mangrola, Ashok's death leaves everyone stunned
हसनपुर के मंगरौला गांव में मृतक अशोक के घर जानकारी जुटाती स्थानीय पुलिस। स्रोत ग्रामीण
हसनपुर (अमरोहा)। दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट में हसनपुर क्षेत्र के गांव मंगरौला निवासी अशोक कुमार (34) की भी मौत हो गई है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में परिचालक के पद पर कार्यरत अशोक की मौत की खबर मिलते ही गांव मंगरौला शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


अशोक कुमार गांव में रहने वाले जगवंश सिंह के छोटे बेटे थे। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) को छोड़ गए हैं। नौकरी लगने के बाद से अशोक दिल्ली के जगतपुर में परिवार के साथ रह रहे थे, जबकि उनकी मां सोमवती बड़े भाई सुभाष के साथ गांव में रहती हैं। अशोक के पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


करीब दस साल पहले डीटीसी में नौकरी मिलने से पहले अशोक गांव में दूध बेचने का काम भी करते थे और हसनपुर में दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सरकारी नौकरी मिलने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली चले गए थे। अशोक की इस असामयिक और दुखद मौत से उनके घर में मातम छाया हुआ है। विस्फोट में हुई अशोक की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव सदमे में है। उनकी पार्थिव देह के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग दिल्ली रवाना

गांव मंगरौला निवासी अशोक की दिल्ली विस्फोट में मौत की खबर लगते ही पूरे गांव में शोक है। गांव में रहने वाले उनके बड़े भाई सुभाष और मां सोमवती का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस ने भी उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर घटना की सूचना दी है। परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed