फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delegation of Hapur Reach Bar Association handed over letter of support, assured cooperation

Amroha News: हापुड़ पहुंच बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा समर्थन पत्र, दिया सहयोग का आश्वासन

Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Delegation of Hapur Reach Bar Association handed over letter of support, assured cooperation
अमरोहा। बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसके बाद एक नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने हापुड़ पहुंच कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में तमाम सदस्य एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि हापुड़ लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दांडिक कार्रवाई, एसआईटी में बार का प्रतिनिधित्व करने व चोटिल अधिवक्तागण को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद एक नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल हापुड़ पहुंचा और वहां के बार पदाधिकारियों को हर सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सलीम खां, दिनेश चौहान, साजिद रऊफ, नन्हे सैनी, अमित जैन, अभिषेक यादव, दलपत सिंह राणा, रोहित चौधरी, नरेंद्र सिंह, परवेज अहमद, पंकज कुमार, दिनेश कुमार, एसपी सिंह, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। जनपद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष सफदर हुसैन, सचिव अली इमाम रिजवी, हुकम सिंह सैनी, जाहिद हुसैन, राशिद सैफी आदि मौजूद रहे। अधिवक्ता कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने हापुड़ घटना की घोर निंदा की। इस दौरान सचिव मुकेश कुमार यादव, रामवीर सिंह, मधुर अग्रवाल, सतीश कुमार, शमीम अहमद तुर्क, राजेश कुमार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed