फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Deed of land not done after taking 20 lakhs, report filed on four

Amroha News: 20 लाख लेकर नहीं कराया भूमि का बैनामा, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Deed of land not done after taking 20 lakhs, report filed on four
गजरौला। महिला से 20 लाख रुपये लेकर दंपती और उनके दामाद सहित चार लोगों ने भूमि का बैनामा नहीं कराया। पीड़िता के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। न्यायालय के आदेश पर दंपती सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव लंबिया और फिलहाल में गजरौला के शांति नगर मोहल्ला निवासी रणवीर सिंह की पत्नी सीमा चौधरी ने न्यायालय के आदेश पर दंपति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीमा चौधरी को धनौरा थाना क्षेत्र के गांव वासीपुर निवासी रईस अहमद व उसकी पत्नी इसरूर जहां, नौगावां सादात के पृथ्वीपुर खुर्द निवासी मुशाहिद, गजरौला के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश ने भानपुर खालसा में अपनी भूमि बताते हुए बेचने की बात कही। जिस पर उन्होंने 20 लाख रुपये इसरुर जहां को देकर 83.61 मीटर भूमि खरीदी। जिसमें 60 मीटर पर मकान बना है। इसरूर जहां से उसे खाली करने को कहा, लेकिन वह खाली नहीं कर रही है। कई बार कहने के बाद भी वह बैनामा नहीं करा रही है। सीमा चौधरी ने कब्जे का प्रयास किया तो उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed