फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Decreased platelets are increasing restlessness

Amroha News: जांच में डेंगू न मलेरिया, कम होते प्लेटलेट्स बढ़ा रहे बेचैनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Decreased platelets are increasing restlessness
अमरोहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम तेवर बदल रहा है। दिन के समय में लोग गर्मी से बेहाल है। लोगों की सेहत पर मौसम की मार पड़ रही है। बुखार ने तेजी से पैर पसार दिए हैं। बुखार भी ऐसा, जो लोगों की बेचैनी बढ़ा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि न तो जांच में डेंगू की पुष्टि हो रही है और न ही मलेरिया निकल रहा है। फिर भी प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। चिकित्सकों का मानना है कि यह एक प्रकार का वायरल बुखार है, जो चार से पांच दिनों में सही हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है और मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। आमतौर पर माना जाता है कि डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया होने पर भी शरीर में कमजोरी आती है। या फिर प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं, जिससे परेशानी बढ़ती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बुखार के मरीजों को इनमें से किसी की पुष्टि नहीं हो रही है। लेकिन, अधिकांश बुखार पीड़ित की प्लेटलेट्स जरूर कम हो रही है। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में हर रोज 200 से अधिक मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में 214 मरीज बुखार के थे। वहीं, बुखार के 20 मरीज भर्ती थे, जबकि ज्यादातर मरीजों को दवाई देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एसपी सिंह ने बताया कि इन दिनों वायरल फैल रहा है। जिस तरह से मरीजों की प्लटलेट्स कम हो रही हैं। उससे माना जा रहा है कि यह वायरल का बदला हुआ स्वरूप है। हालांकि, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार होने पर समय से चिकित्सक को दिखाएं और खानपान का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में कई दिनों तक रहती है कमजोरी

आमतौर पर वायरल बुखार में सात दिन कमजोरी रहती है। मगर अब किसी व्यक्ति को बुखार आ जाए तो 10 से 15 दिनों तक शरीर कमजोरी महसूस करता है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में अधिकांश मरीज बुखार के ही भर्ती हो रहे हैं।
डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण, रिपोर्ट नॉर्मल
जिला अस्पताल में देखा जा रहा है कि बुखार के मरीजों की जांच रिपोर्ट नॉर्मल आ रही है, लेकिन लक्षण डेंगू, मलेरिया जैसे ही महसूस हो रहे हैं। हालांकि, चिकित्सक लक्षणाें को देखते हुए ही मरीजाें का उपचार कर रहे हैं। अलग तरह के बुखार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चिकित्सकों का मानना है कि इस मौसम में लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अब तक आठ लोगों में हो चुकी है डेंगू की पुष्टि
बुखार के साथ-साथ डेंगू ने प्रकोप बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हाे चुकी है। शनिवार को ही 14 लोगों का रेपिड टेस्ट हुआ था। जिसमें तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले। शुक्रवार को भी दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इससे पूर्व तीन मरीज मिले थे। हालांकि, पांच मरीज ठीक हो चुके हैं, लेकिन तीन का इलाज चल रहा है। वहीं, रहरा के गांव पौरारा में एक महिला में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article