{"_id":"6106f4d68ebc3e843f6149f9","slug":"decigion-of-panchayat-jpnagar-news-mbd397814933","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से इश्क कर बैठी तीन बच्चों की मां, पंचायत का फरमान गांव छोड़ कहीं और रहें दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी से इश्क कर बैठी तीन बच्चों की मां, पंचायत का फरमान गांव छोड़ कहीं और रहें दोनों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। तीन बच्चों की मां पड़ोसी युवक को दिल दे बैठी। डेढ़ महीना पहले दोनों फरार हो गए थे। लेकिन दो दिन बाद लौट आए थे। दो दिन तक गांव में पंचायत का दौर चला। पंचों ने दोनों को गांव छोड़ कर कहीं और रहने का फरमान सुना दिया। लिहाजा प्रेमी युगल गांव छोड़कर चला गया। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी पत्नी का पड़ोसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला तीन बच्चों की मां है। परिजनों ने दोनों से मिलने पर काफी बंदिशें लगाईं। लेकिन दोनों नहीं माने। करीब डेढ़ महीना पहले दोनों घर से लापता हो गए थे। परिजनों के तलाश करने पर दोनों दो दिन बाद वापस लौट आए थे। तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। महिला को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। समाज में बदनामी के डर से गांव में ही दो दिन तक पंचायत को दौर चला।
रविवार को भी पंचायत हुई। जिसमें महिला के पति और ससुर ने दोनों के गांव में नहीं रहने की शर्त रखी। लिहाजा पंचों ने भी इस शर्त को अपना फैसला मान लिया। दोनों को गांव की बजाय कहीं और रहने की फरमान सुनाया। पंचायती फरमान सुनने के बाद महिला और उसका प्रेमी दोपहर बाद दोनों गांव छोड़ कर चले गए। सीओ सतीश कुमार पांडेय ने प्रकरण की जानकारी होने से इंकार किया है।