{"_id":"6946f021729161902309cc14","slug":"december-20th-was-the-coldest-day-in-ten-years-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-153807-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टूटा रिकॉर्ड...दस सालों में सबसे ठंडा रहा 20 दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टूटा रिकॉर्ड...दस सालों में सबसे ठंडा रहा 20 दिसंबर
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में कांपती हुई जाती छात्रा। संवाद
अमरोहा। चौबीस घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने से पिछले दस सालों का रिकॉर्ड टूट गया। बीते दस सालों में 20 दिसंबर यानी शनिवार सबसे ठंडा रहा है। पारा लुढ़कने से सर्दी ने सितम ढाया और शीत लहर ने जमकर कहर बरपाया। शनिवार की सुबह अमरोहा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
सर्दी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोहरे में लोग लाइट जलाकर गुजरे। दोपहर में कुछ मिनटों के लिए धूप निकली, लेकिन ठिठुरन के सामने सूरज की तपिश नाकाम रही। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को उठानी पड़ रही है। मौसम की मार झेल रहे लोग सर्दी से निजात पाने को अलाव का सहारा लिया। लगातार बढ़ रही ठंड से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।
सुबह और शाम के समय 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण गलन महसूस की जा रही है। रात से ही घना कोहरा शुरू हो गया है। शनिवार की तड़के कोहरे के सामने कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। हालांकि नौ बजे के बाद कोहरा साफ हो गया। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। कोहरा साफ होने के बाद दिन ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा। देर रात को कोहरे में सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है। लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण पार्कों में भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आई। नियमित सुबह की सैर करने वाले लोगों ने अपने समय में बदलाव किया और शाम के समय भी सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले जल्दी सन्नाटा पसर गया।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने के कारण अमरोहा में शिमला के जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। दोनों शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान बराबर रहा। शनिवार की सुबह अमरोहा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सर्दी से कांपते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे
शनिवार को इंटर कॉलेजों के बच्चों को सर्दी से कांपते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा। कोहरा और सर्दी के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी चल रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाजारों में भी सन्नाटा छाया
सर्दी के चलते शहर के मुख्य बाजार से लेकर रास्तों पर सन्नाटा जैसी स्थिति रही आवाजाही को ब्रेक रहा। इससे बाजार में खरीदारी पर असर पड़ा। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। वहीं लोकल मार्गों से लेकर अन्य रास्तों पर आवाजाही कम रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सर्दी से बचाव को दिनभर जलाए अलाव
सर्दी से बचने के लिए लोगों को दिन में अलाव का सहारा लेना पड़ा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाईवे किनारे, समेत अन्य स्थानों पर दिन में अलाव जलते हुए देखे गए। दफ्तरों में रूम हीटर जलते हुए देखे गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्ष-- -- -- अधिकतम तापमान-- -- न्यूनतम पारा
2015-- -- 22.5 डिग्री-- -- -- -- -- 8.5 डिग्री
2016-- -- 24 डिग्री-- -- -- -- -- -8 डिग्री
2017-- -- 20 डिग्री-- -- -- -- -- -07 डिग्री
2018-- -- 26.2 डिग्री-- -- -- -- -- 9.2 डिग्री
2019-- -- 19 डिग्री-- -- -- -- -- -8.7 डिग्री
2020-- -- 19 डिग्री-- -- -- -- -- -5.5 डिग्री
2021-- -- 19 डिग्री-- -- -- -- -- -4 डिग्री
2022-- -- 22 डिग्री-- -- -- -- -- -7 डिग्री
2023-- -- 22 डिग्री-- -- -- -- -- -8 डिग्री
2024-- -- 20 डिग्री-- -- -- -- -- -7 डिग्री
2025-- -- 18 डिग्री-- -- -- -- -- -8 डिग्री
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कड़ाके की ठंड में बढ़ रहे हार्ट अटैक और पैरालाइसिस के मरीज
अमरोहा। उच्च रक्तचाप और शुगर के रोगियों की लापरवाही उन्हें लकवा और हार्ट अटैक का शिकार बना रही है। जिला अस्पताल में इन रोगियों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई है। रोजाना पांच से सात मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि ये संख्या पंद्रह दिन पहले तक केवल एक से दो थी। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि लोग उच्च रक्तचाप और शुगर से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं खानपान में बदलाव के कारण अधिकांश वृद्धि भी उच्च रक्तचाप और शुगर से ग्रस्त हैं। ऐसे कुछ लोग दवा लेते हैं। कुछ दवा नहीं लेते हैं। नियमित दवा का सेवन नहीं करने वाले और कई गंभीर बीमारी शिकार हो जाते हैं। ठंड बढ़ने के बाद अधिक उम्र के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसमें सभी मरीज 50 की पार उम्र पार कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
सर्दी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोहरे में लोग लाइट जलाकर गुजरे। दोपहर में कुछ मिनटों के लिए धूप निकली, लेकिन ठिठुरन के सामने सूरज की तपिश नाकाम रही। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को उठानी पड़ रही है। मौसम की मार झेल रहे लोग सर्दी से निजात पाने को अलाव का सहारा लिया। लगातार बढ़ रही ठंड से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सुबह और शाम के समय 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण गलन महसूस की जा रही है। रात से ही घना कोहरा शुरू हो गया है। शनिवार की तड़के कोहरे के सामने कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। हालांकि नौ बजे के बाद कोहरा साफ हो गया। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो बेअसर रही। कोहरा साफ होने के बाद दिन ढलते ही फिर से कोहरा छाने लगा। देर रात को कोहरे में सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है। लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण पार्कों में भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आई। नियमित सुबह की सैर करने वाले लोगों ने अपने समय में बदलाव किया और शाम के समय भी सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले जल्दी सन्नाटा पसर गया।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरने के कारण अमरोहा में शिमला के जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। दोनों शहरों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान बराबर रहा। शनिवार की सुबह अमरोहा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ है।
सर्दी से कांपते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे
शनिवार को इंटर कॉलेजों के बच्चों को सर्दी से कांपते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा। कोहरा और सर्दी के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी चल रही हैं।
बाजारों में भी सन्नाटा छाया
सर्दी के चलते शहर के मुख्य बाजार से लेकर रास्तों पर सन्नाटा जैसी स्थिति रही आवाजाही को ब्रेक रहा। इससे बाजार में खरीदारी पर असर पड़ा। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। वहीं लोकल मार्गों से लेकर अन्य रास्तों पर आवाजाही कम रही।
सर्दी से बचाव को दिनभर जलाए अलाव
सर्दी से बचने के लिए लोगों को दिन में अलाव का सहारा लेना पड़ा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाईवे किनारे, समेत अन्य स्थानों पर दिन में अलाव जलते हुए देखे गए। दफ्तरों में रूम हीटर जलते हुए देखे गए।
वर्ष
2015
2016
2017
2018
2019
2020
2021
2022
2023
2024
2025