फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Decapitated body of dhaba operator found on track

Amroha News: ट्रैक पर मिला ढाबा संचालक का सिर कटा शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Decapitated body of dhaba operator found on track
गजरौला। बसंत विहार मोहल्ला निवासी ढाबा संचालक का गर्दन कटा शव घर के पीछे रेलवे लाइन पर मिला। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। ढाबा संचालक ने आत्महत्या की या ट्रेन की चपेट में आया, यह जानने के लिए पुलिस व जीआरपी ने घटना स्थल के आस पास छानबीन की। मृतक का सिर अलग था। जिससे पुलिस यह मान रही है कि उसने ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर सिर रख जान दी।
विज्ञापन

बसंत विहार मोहल्ला निवासी पवन कुमार (50) पुत्र फकीर चंद चौपला चौकी क्षेत्र में रोडवेज डिपो के निकट ढाबा चलाते थे। जीआरपी चौकी श्याम बाबू ने बताया कि रविवार की रात ढाई बजे सूचना मिली कि किसी शख्स ने ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर अपना सिर रख कर जान दे दी है। घटना स्थल बसंत विहार मोहल्ले के सामने दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन का है। सूचना मिलते ही वह स्टाफ के साथ मौके पर गए। मृतक की गर्दन धड़ से अलग थी। सिर एक तरफ पड़ा था और शव दूसरी तरफ। घटना स्थल नागरिक पुलिस क्षेत्र के अधीन होने के कारण थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की पहचान बसंत विहार मोहल्ला निवासी पवन कुमार के रूप में की। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर उनका घर है।
विज्ञापन

पुलिस मान रही है कि ढाबा संचालक ने आत्महत्या की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि होटल संचालक द्वारा ट्रेन के आगे लेट कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed