{"_id":"5802872a4f1c1b6752292b4a","slug":"debate000","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में फरयाल, ड्राइंग में दिव्यांशी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में फरयाल, ड्राइंग में दिव्यांशी ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो अमरोहा
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग और भाषण के माध्यम से बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में फरयाल और ड्राइंग में दिव्यांशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने बच्चों की हौसलाआफजाई की। उन्हें ऊर्जा संरक्षण के प्रति सचेत किया।राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रतियोगिता शनिवार सुबह आयोजित हुई। भाषण के माध्यम से बच्चों ने ऊर्जा सरंक्षण के प्रति अपने विचार रखे। बताया कि मनुष्य विकास के पथ पर बड़ी तेजी से अग्रसर है। उसने मय के साथ स्वयं के लिए सुख के सभी साधन एकत्र कर लिए हैं। कल-कारखाने, मोटर-गाड़ियां, रेलगाड़ी, हवाई जहाज आदि सभी इसी प्रवृत्ति की देन हैं। इसके विस्तार से ऊर्जा संसाधनों के समाप्त होने का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रकृति में संसाधन सीमित हैं। इसलिए हमे ऊर्जा संरक्षण के प्रति आगे आना चाहिए। विभिन्न प्रकार की ड्राइंग बनाकर भी बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बाद परिणामों की घोषणा की गई। भाषण प्रतियोगिता में 11वीं की फरयाल जैदी ने पहला, इकरा ने दूसरा और नाजिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं ड्राइंग में नौवीं की दिव्यांशी पहले, आंचल सैनी दूसरे, मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं।इससे पहले मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महबूब अली का स्वागत डीआईओएस रविदत्त और प्रधानाचार्य वीना रानी ने किया।
विज्ञापन
बच्चों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बच्चों को संबोधित करते हुऐ कैबिनेट मंत्री ने उन्हें उर्जा संरक्षण के प्रति सचेत किया। कहा कि अभी नहीं चेतेंगे तो वो दिन जल्द आएगा, जब बिजली जैसी अन्य सुविधाओं के लिए लोग तरसेंगे। कार्यक्रम का संचालन वीके शुक्ला ने किया। इस मौके पर दिनेश चिकारा, परमजीत कौर, ममता यादव, गीता, जुबैदा, शिल्पी माहेश्वरी, भारती, जनरूर्द जहां, पूजा तेवतिया, नैन्सी, आयुषी, मीना, ममता, रेनी, पूजा, रानी, बुशरा, छाया आदि मौजूद रहीं।