फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of mother and daughter suffering from fever within 20 hours in private hospital, commotion, scuffle

Amroha News: निजी अस्पताल में 20 घंटे के भीतर बुखार पीड़ित मां-बेटी की मौत, हंगामा, नोकझाेंक

Thu, 28 Sep 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 28 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and daughter suffering from fever within 20 hours in private hospital, commotion, scuffle
अमरोहा। निजी अस्पताल में बुखार पीड़ित 40 वर्षीय मां निशा और 15 वर्षीय बेटी छुटकी की बीस घंटे के भीतर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर अभद्रता करने और जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने का भी आरोप है। परिजनों से हाथापाई करने की कोशिश की गई। आक्रोशित परिजन किशोरी का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ये मामला देहात थानाक्षेत्र के कैलसा स्थित एक निजी अस्पताल का है। थानाक्षेत्र के मीरा सराय की मढैयां में मजदूर सोमपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी निशा और बेटी छुटकी को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन पहले तो गांव के ही चिकित्सक से उपचार कराते रहे। लेकिन ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर दोनों को कैलसा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की शाम करीब सात बजे निशा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे परिजन छुटकी की तबीयत जानने के लिए अस्पताल पहुंचे तो खुद छुटकी ने अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही। लिहाजा परिजनों ने अस्पताल संचालक, डॉक्टर और स्टाफ से छुटकी को रेफर करने के लिए कहा। आरोप है कि अस्पताल संचालक व स्टाफ ने छुटकी को रेफर करने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं स्टाफ ने लोगों से अभद्रता की। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। अस्पताल कर्मियों का रवैया देखकर पीड़ित परिजनों ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस के सामने भी अस्पताल संचालक ने दुर्व्यवहार किया। करीब तीन घंटे तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। पुलिस के कहने पर अस्पताल स्टाफ ने छुटकी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन छुटकी को लेकर जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजन छुटकी के शव को लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचे। यहां शिकायती पत्र देकर अस्पताल संचालक, डॉक्टर व अन्य स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और गुस्साए परिजनों को समझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed