फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of bike rider returning home after performing last rites of his grandmother

अमरोहा: नानी का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 23 May 2022 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला(अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला(अमरोहा)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 23 May 2022 11:09 PM IST
सार

थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि हादसे में युवक की मौत और उसके दो साथी घायल होने का मामला सामने आया है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। अभी वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
Death of bike rider returning home after performing last rites of his grandmother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तिगरी में नानी का अंतिम संस्कार कर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पेड़ की जड़ से टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मूलरूप से गजरौला थानाक्षेत्र के लिसड़ी बुजुर्ग निवासी 22 वर्षीय अरुण पुत्र मुनीश सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव फय्याज नगर गांव में अपनी नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह नौकरी की तैयारी कर रहा था। सोमवार को उसकी नानी का निधन हो गया। जिसका गजरौला थानाक्षेत्र में तिगरी में गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद अरुण व उसके दोस्त अमित निवासी ऐंचोड़ा कंबोह संभल और देवली निवासी गुडडू संभल एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक कुमराला चौकी के निकट पहुंची थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सड़क किनारे एक पेड़ की जड़ से बाइक टकरा गई। जिससे अरुण की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अमित और गुडडू घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल अमित व गुड्डू को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत नाजुक देख रेफर कर दिए गए। उधर बेटे की मौत की खबर सुन अरुण के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed