{"_id":"61311a3a8ebc3e7c292217b1","slug":"deadbody-of-leopererd-found-jpnagar-news-mbd401312395","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरे के खेत में मिला मादा तेंदुए का शव, वन विभाग का दावा दो तेंदुओं की लड़ाई में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरे के खेत में मिला मादा तेंदुए का शव, वन विभाग का दावा दो तेंदुओं की लड़ाई में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले के देहात थानाक्षेत्र के सुनपुरा गांव में गुरुवार को बाजरे के एक खेत में मादा तेंदुआ का शव पड़ा मिला। वन विभाग का दावा है कि दो तेंदुओं की लड़ाई में मादा तेंदुआ की मौत हुई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कुछ गांवों में पिछले काफी समय से तेंदुआ देखे जाने की चर्चा ग्रामीणों के बीच से अक्सर उठती रहती थी। दो दिन पहले खेलते समय कुछ बच्चों ने भी तेंदुआ देखे जाने की बात कही थी। इसे लेकर ग्रामीणों में दहशत थी लेकिन वन विभाग कोशिश करके भी तेंदुए को पकड़ नहीं सका था।
गुरुवार की सुबह करीब दस बजे कुछ ग्रामीणों ने सुनपुरा गांव में रहने वाले आदेश शर्मा के बाजरे के खेत में मादा तेंदुए का शव देखा। चर्चा फैलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुछ देर में वन विभाग और पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। दोनों टीमों ने जांच-पड़ताल की। तेंदुए के गले पर घाव थे।
विज्ञापन
डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि मादा तेंदुए के चेहरे और गर्दन पर मिले घाव दूसरे तेंदुए के हमले के प्रतीत हो रहे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुधवार की रात में किसी समय दो तेंदुओं के बीच लड़ाई हुई थी। जिसमें मादा तेंदुए की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एक और तेंदुआ क्षेत्र में देखे जाने की बात भी कही है। मादा तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।