फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody found under atrasi road overbridge

अतरासी रोड ओवरब्रिज ने नीचे पड़ा मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
deadbody found under atrasi road overbridge
अमरोहा। अतरासी ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस सड़क दुर्घटना मान रही है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम में शरीर में चोटों के निशान और कई हड्डियां टूटी मिली हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब दस बजे अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव पड़ा मिला। चेहरा बुरी तरह जख्मी था, जबकि उसके पैर कुचले हुए थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद शव की शनाख्त वसीम उर्फ मल्लू (25 वर्ष ) निवासी मोहल्ला बटवाल अमरोहा नगर के रूप में हुई। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सड़क हादसा मान रही है। जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर की हड्डियां टूटी मिली हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed