फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of youth found on the railway line in Gajraula

Amroha News: गजरौला में रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव

Wed, 27 Sep 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on the railway line in Gajraula
गजरौला (अमरोहा)। चौहानपुरी मोहल्ला निवासी मोहित (26) पुत्र सीताराम का शव रेलवे लाइन किनारे मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक पकौड़ी बेचने का काम करता था।
विज्ञापन


मोहित कुमराला चौकी के निकट पकौड़ी बनाने का काम करता था। उसके परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने का शौकीन था। रविवार की रात घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात में 12 बजे उसका शव चामुंडा मंदिर की तरफ रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। परिजनों ने तिगरी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह लाइन को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed