{"_id":"625b0e0aad5dfa172243c34c","slug":"dead-body-of-youth-found-drowned-in-ganga-hasanpur-news-mbd42497243","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गंगानगर में बरात में आया युवक गंगा में नहाते समय शुक्रवार को बह गया था। काफी प्रयास के बाद देर रात उसका शव गंगा के दूसरी ओर बुलंदशहर जनपद के वसी गांव के पास पानी पर उतराता हुआ मिला।
थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव लट्ठमार की मढै़या निवासी रोहताश के बेटे की बरात शुक्रवार रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगानगर में आई थी। यहां बरात चढ़त व दावत खाने के बाद चीनू (24) पुत्र नेतराम साथियों के साथ गंगा में स्नान करने चला गया। इस दौरान वह पानी में बह गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना अन्य बरातियों एवं ग्रामीणों को दी थी। आसपास के गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश कराई गई। देर रात को उसका शव गंगा के दूसरी ओर जनपद बुलंदशहर क्षेत्र के गांव वसी के पास पानी में उतराता मिला।
युवक की करीब तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसने अपनी पीछे एक बेटा छोड़ा है।