फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of unknown person found floating in Ganga

Amroha News: गंगा में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown person found floating in Ganga
हसनपुर। गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला है। चेहरा पूरी तरह से गल चुका है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला के सामने गंगा नदी में किनारे पर शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना देकर पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव का चेहरा पूरी तरह से गल चुका है। जिसकी वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उम्र का सही पता भी नहीं चल पा रहा है। उसकी उम्र चालीस से पचास वर्ष के बीच हो सकती है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है यह शव गंगा नदी में ब्रजघाट की दिशा से बहकर पहुंचा है। शव कई दिन पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed