{"_id":"6127f1598ebc3e2f7302f8c1","slug":"dead-body-of-seven-year-old-boy-found-hanging-in-room-hasanpur-news-mbd400531346","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटका मिला सात वर्षीय बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे से लटका मिला सात वर्षीय बालक का शव
विज्ञापन
7 वर्षीय मृतक बालक हितेश का फाइल फोटो
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में घर के कमरे में एक साल साल के बच्चे का शव फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त दरवाजा बंद करके टीवी देख रहा था। बाथरूम से नहाकर लौटी मां ने देखा तो चीख निकल गई। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव वाहिदापुर निवासी नेपाल कई वर्षों से अपनी पत्नी और इकलौते बेटे के साथ अपनी ससुराल गांव ढबारसी में किराए के मकान में रहता है। वह कपड़े सिलाई का कार्य करता है। बताते हैं कि गुरुवार सुबह को नेपाल आदमपुर किसी कार्य से गया हुआ था जबकि उसकी पत्नी करेसना घर में ही बाथरूम में स्नान कर रही थी। इस बीच 7 वर्षीय बेटा हितेश घर के कमरे में टीवी देख रहा था। गांव में बंदर अधिक हैं तो बंदरों की वजह से उसने दरवाजा बंद कर रखा था। कुछ देर बाद करेसना स्नान करने के बाद कमरे में पहुंची तो दरवाजा नहीं खोला। उसने बेटे को आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो हितेश कमरे में कपड़ा सुखाने के लिए बंधी हुई एक रस्सी पर गमछा से फंदे पर लटका हुआ था। ऐसा दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग पहुंच गए। खिड़की तोड़कर हितेश को बाहर निकाला। निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि नेपाल पर कोई संतान नहीं थी। रिश्तेदारी में से एक वर्ष की उम्र में हितेश को गोद लिया था। बालक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।