{"_id":"66244dfbac6e2595c90beb19","slug":"dead-body-of-friends-murderer-found-hanging-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-117400-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जंगल में फंदे से लटका मिला दोस्त के हत्यारोपी का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जंगल में फंदे से लटका मिला दोस्त के हत्यारोपी का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र में दोस्त की हत्या के मामले में नामजद आरोपी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वह इस समय जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
गांव संतरा निवासी 19 वर्षीय अजय पुत्र राम सिंह गांव निवासी दोस्त जितेंद्र की हत्या के मामले में 16 अक्तूबर 2023 को जेल गया था। एक बार जेल में भी उसकी हालत भी खराब हो गई थी। फिलहाल वह जमानत पर जेल से छूटा हुआ था और अपने गांव आया हुआ था। शुक्रवार शाम को वह अपने दादा से मिलने खेत पर गया था। लेकिन देर रात भी नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो तलाश की गई। मध्यरात्रि के बाद उसका शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था।
जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। परिजनों द्वारा रंजिशन कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। जांच की जा रही है।