{"_id":"66c527e111a4bb76bc0c40c7","slug":"dead-body-of-farmer-found-hanging-from-tree-fear-of-murder-amroha-news-c-284-1-smbd1016-124214-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेड़ से लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेड़ से लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
गांव करनपुर माफी में नवनिर्मित तहसील के सामने स्थित बगिया में किसान देवदत्त सैनी (55) का शव पेड़ से लटका मिला। किसान के घुटने जमीन से लगे थे। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव करनपुर माफी में किसान देवदत्त सैनी का परिवार रहता है। किसान की पत्नी की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। एक बेटी और एक बेटा है। दोनों की शादी भी हो चुकी है। देवदत्त सैनी खेती करते थे। वह रोजाना घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला में सोया करते थे। सोमवार रात को वह खाना खाकर पशुशाला में सोने चले गए थे। परिजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह जब वह पशुशाला पर नहीं मिले और घर भी नहीं पहुंचे। तो उनकी तलाश की गई। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव में ही नवनिर्मित तहसील के सामने स्थित बगिया में उनका शव अमरूद के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
उनके घुटने मुड़कर जमीन से लग रहे थे। उनके बाएं हाथ और एक पैर में चोट के निशान भी हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी पहुंच गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
परिवार के कुछ लोगों से भूमि के लेकर चल रहा विवाद
देवदत्त सैनी के परिजनों का कहना है कि मेड़ को लेकर परिवार के दूसरे लोगों से पिछले कई माह से विवाद चल रहा है। कई बार कहासुनी एवं नोकझोंक भी हो चुकी है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
- बगिया में किसान का शव लटका मिला है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - दीप कुमार पंत, सीओ हसनपुर