फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dead body of Akshay found near Dayawali village in Amroha

अमरोहा: ब्रजघाट से लापता युवक का शव बरामद, दयावली गांव के पास गंगा में मिला

Tue, 11 Nov 2025 04:28 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 11 Nov 2025 04:28 PM IST
सार

ब्रजघाट में गंगा स्नान को पहुंचे अक्षय गुप्ता लापता हो गए थे। मंगलवार को अमरोहा के दयावली गांव के पास उनका शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
dead body of Akshay found near Dayawali village in Amroha
दयावली गांव के पास गंगा में मिला अक्षय का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा स्नान के लिए सोमवार को ब्रजघाट पहुंचे अक्षय गुप्ता का मंगलवार को शव अमरोहा के दयावली गांव के पास गंगा में मिला। अक्षय गुप्ता नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव जमुना निवासी बताए जा रहे हैं। सोमवार दोपहर स्कूटी खड़ी कर लापता हुए अक्षय की तलाश में पुलिस ने रातभर सर्च अभियान चलाया। मंगलवार को शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


अक्षय गुप्ता के जीजा राजकुमार गुप्ता मूल रूप से ब्रजघाट निवासी हैं, जो वर्तमान में मध्यप्रदेश में न्यायिक अधिकारी हैं। अक्षय सोमवार की दोपहर स्कूटी से ब्रजघाट पहुंचे। स्कूटी को आरती स्थल के निकट खड़ी करने के बाद वह  लापता हो गए। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों को भी चिंता हुई, तो उन्होंने अक्षय के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन बात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


सूचना के बाद ब्रजघाट चौकी पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। उनके मोबाइल की लोकेशन गंगा के दूसरी तरफ टापू पर बने अस्थायी घाट पर मिली। वहां पहुंचने पर पुलिस कर्मियों को उनके कपड़े व अन्य सामान मिल गया, लेकिन अक्षय का कुछ पता नहीं चल सका। डूबने की आशंका के चलते ब्रजघाट और अमरोहा पुलिस ने उनकी गंगा में तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को तलाश के दौरान अक्षय का शव जनपद अमरोहा क्षेत्र के गांव दयावली के निकट गंगा में मिल गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक का शव बरामद हो गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed