फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of a female bank employee from Amroha found hanging in a flat in Delhi

Amroha News: दिल्ली में फ्लैट में लटका मिला अमरोहा निवासी महिला बैंककर्मी का शव

Tue, 08 Apr 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a female bank employee from Amroha found hanging in a flat in Delhi
अमरोहा। दिल्ली स्थित एक निजी बैंक में नौकरी करने वाली शाइस्ता (30) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव दिल्ली स्थित फ्लैट में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। शाइस्ता की दो माह पहले ही नौकरी लगी थी। परिजनों ने अमरोहा शहर के ही युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

शाइस्ता अमरोहा के मोहल्ला छेबड़ा निवासी दिवंगत आफताब अहमद की बेटी थी। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की शाइस्ता की दो माह पहले दिल्ली की एक निजी बैंक में नौकरी लगी थी। शाइस्ता दिल्ली के लक्ष्मीनगर में फ्लैट लेकर अकेली रहती थी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रविवार शाम को वह जमा मस्जिद घूमने गई थी, जहां परिजनों ने उससे वीडियो कॉल पर बात भी की थी। परिजनों के मुताबिक शाइस्ता खुश थी, उसने कोई परेशानी नहीं बताई। लेकिन, रात को उसका शव फ्लैट में ही फंदे पर लटकता मिला। जिस सोसाइटी में शाइस्ता फ्लैट है, उसके सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शाइस्ता के परिजन भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अमरोहा निवासी एक युवक पर शाइस्ता की हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article