{"_id":"5efcee168ebc3e42c50a7b1f","slug":"dead-body-dhanaura-news-mbd3544038101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता का शव नहर किनारे पड़ा मिला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता का शव नहर किनारे पड़ा मिला, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। बीते सोमवार से अपने घर से गायब नवविवाहिता का शव गांव से कुछ ही दूरी पर नहर किनारे मिल गया है। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलते ही मायके वाले गांव पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। मायके वालों का आरोप था कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव नहर में बहा दिया। शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने सुबह ही मां की तहरीर पर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था।
गजरौला के खानपुर क्षेत्र निवासी राजवीर सिंह ने अपनी पुत्री हिमांशी (22) की शादी डेढ़ माह पहले थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी पूरन सिंह के साथ की थी। बताया जाता है कि शादी के बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन रहने लगी थी। बीते सोमवार को हिमांशी अपनी ससुराल से गायब हो गई थी। इसकी सूचना पति ने हिमांशी के घर वालों को दी थी। इस संबंध में मृतका की मां सोना देवी की तहरीर पर थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी पुलिस द्वारा दर्ज कर ली गई थी। बुधवार की पूर्वाह्न शेरपुर के निकट भोजपुुरा में नहर किनारे किसी महिला का शव पड़ा होने की जानकारी मिली तो भीड़ लग गई। शव हिमांशी का था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। हिमांशी के परिजन भी गांव पहुंच। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या कर शव नहर में बहाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। प्रभारी निरीक्षक सर्वेँद्र शर्मा ने मायके वालों को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिमांशी का शव नहर किनारे पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया कोई चोट आदि का निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सर्वेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक धनौरा