फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DCO inspected flood affected sugarcane crops

Amroha News: डीसीओ ने किया बाढ़ प्रभावित गन्ना फसलों का निरीक्षण

Fri, 08 Aug 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 08 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
DCO inspected flood affected sugarcane crops
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव से गन्ने की फसल का निरीक्षण करते डीसीओ। स्रोत- विभाग - फोटो : विभाग
अमरोहा। जिलेभर में करीब पांच हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल बाढ़ से प्रभावित है। बृहस्पतिवार को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर डीसीओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को भी सुना। कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण को कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

बाढ़ लगातार अपना कहर बरपा रही है। गन्ना व धान की फसलें जलमग्न हो गई हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में पशुओं के लिए चारे की समस्या भी बन आई है। जिले में बार गन्ने की बेहतर पैदावार हुई है। लेकिन बाढ़ के चलते किसानों को फसल के खराब होने की चिंता सताने लगी है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को डीसीओ मनोज कुमार ने चीनी मिल चंदनपुर के जीएम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से बात कर बाढ़ से सावधानी बरतने को कहा। साथ ही जिन गन्ना खेतों में जलभराव कम है, उनका चीनी मिल की सहायता से समय से बंधाई कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गन्ना विकास विभाग अमरोहा द्वारा बाढ़ से प्रभावित गन्ना किसानों लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। किसान किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 7078577200 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एससीडीआई, सचिव व मिल अधिकारी तथा कर्मचारी उनकी सहायता मे हैं। उन्होंने अपील की कि किसान संयम बनाकर रखें और अनावश्यक रूप से खेतों में न जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed