फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DCM overturned full of liquor, villagers looted 44 boxes

शराब से भरी डीसीएम पलटी, ग्रामीणों 44 पेटी लूटीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
DCM overturned full of liquor, villagers looted 44 boxes
अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम से बिखरी शराब को ग्रामीणों ने लूट लिया, जांच पड़ताल में 44 पेटी शराब कम मिलने पर आबकारी निरीक्षक ने डीसीएम चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि दुर्घटना में डीसीएम चालक को हल्की चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव निवासी डीसीएम चालक सचिन कुमार 25 फरवरी को मालब्रॉस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड शाहजहांपुर से विदेशी शराब की 230 पेटी लादकर निकला था। जैसे ही डीसीएम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान डीसीएम पर लदी शराब की शीशी बिखर गईं, इस बात की जानकारी होने पर ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दुर्घटना में जख्मी डीसीएम चालक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बाद में पता चला कि मेरठ जिले के निवासी और पेशे से शराब कारोबारी आशीष अग्रवाल ने मामले में अमरोहा जिला आबकारी अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक जेके कुलश्रेष्ठ मौके पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में आबकारी निरीक्षक को शराब की छह बोतलें, अद्दे, पव्वे की 44 पेटी कम मिलीं। आबकारी निरीक्षक ने डिडौली कोतवाली में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर डीसीएम चालक सचिन कुमार के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed