फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DCM got finance in the name of friend, now refuses to give

Amroha News: दोस्त के नाम फाइनेंस कराई डीसीएम, अब देने से मुकरा

Thu, 31 Aug 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
DCM got finance in the name of friend, now refuses to give
डिडौली। फाइनेंस पर निकाली डीसीएम को दोस्त के नाम कराना किसान को भारी पड़ गया। अब वह डीसीएम को देने से इन्कार कर रहा है। जबकि गाड़ी की सभी किस्तें पीड़ित किसान ने भरी। अपनी गाड़ी मांगने पर आरोपी ने किसान के साथ मारपीट की। गाली गलौज और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। डिडौली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा राजपूत में अनुसूचित जाति के रविकांत का परिवार रहता है। आरोप है कि रविकांत ने एक साल पहले डीसीएम फाइनेंस कराई थी। रविकांत पर ड्राइवर लाइसेंस व दस्तावेज की कमी के कारण उन्होंने अपनी डीसीएम को जोया के शहबाजपुर निवासी अपने दोस्त आसिफ उर्फ बाबू के नाम कर दिया। किसान फाइनेंस की किस्त भी ऑनलाइन मोहम्मद आसिफ के खाते में जमा करता रहा। इस डीसीएम को गजरौला के चौपला निवासी जुम्मा चलता था। लेकिन अब आसिफ गाड़ी को चलवाने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

आसिफ ने गाड़ी को कहीं छिपा दिया। 26 अप्रैल की सुबह रविकांत अपने दोस्तों संजीव और मोनू को लेकर जोया पहुंचा और आसिफ से अपनी डीसीएम मांगी। आरोप है कि मोहम्मद आसिफ ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि विशेष सत्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट के निर्देश पर आरोपी आसिफ उर्फ बाबू के खिलाफ अमानत में खयानत, मारपीट, गाली-गलौज और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed