{"_id":"67afa53600cbb3e4440536f4","slug":"daughters-learned-how-the-police-protect-them-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-134327-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटियों ने जाना कैसे करती है पुलिस उनकी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटियों ने जाना कैसे करती है पुलिस उनकी सुरक्षा
Sat, 15 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के महिला थाने में भ्रमण को आईं छात्राओं को जीडी दिखातीं इंस्पेक्टर। संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
यश पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद भी किया। सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। पुलिस की कार्यशैली, महिला व साइबर डेस्क के बारे में जानकारी ली। साथ ही बेटियों ने जाना की पुलिस उनकी कैसे सुरक्षा करती है।
पुलिस में भर्ती हाेने की तैयारी के बारे में पूछने इंस्पेक्टर निधि चौधरी ने कहा कि हिम्मत नहीं हारेंगे और मेहनत करते रहेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे अमर उजाला फाउंडेशन के थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत यश पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्राएं महिला थाने पहुंचीं। इंस्पेक्टर निधि चौधरी व महिला पुलिसकर्मी हेमा चौधरी ने छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया। जीडी दिखाते हुए उनको बताया कि इसे जनरल डायरी कहते हैं। यह ऑनलाइन चलती है। लखनऊ में बैठे पुलिस अफसर किसी भी थाने की जीडी देख सकते हैं। एफआईआर दर्ज करने के बारे में भी बताया। इसके अलावा छात्राओं को भी हवालात दिखाई।
छात्राओं के विवेचक कक्ष के बारे में पूछने पर बताया कि यह दरोगा के लिए बनाया गया है, जिसमें बैठकर वह अपनी विवेचना पूरी करते हैं। इसके अलावा छात्राओं से मोबाइल चलाते समय सावधानी बरतने को कहा। ताकि साइबर ठगी का शिकार न हो जाएं। छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान स्टाफ में संजीव कुमार, गजेंद्र सिंह, ऊषा देवी मौजूद रहे।