{"_id":"5c0d68e9bdec2212d072fc3b","slug":"daughters-collect-toll-tax-in-amroha-crime-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में बेटियां वसूलने लगीं टोल तो बवाल कम हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में बेटियां वसूलने लगीं टोल तो बवाल कम हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित जोया टोल पर पर्ची काटतीं युवती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन मारपीट को लेकर सुर्खिया में रहने वाला मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे स्थित जोया टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलने की जिम्मेदारी आधी आबादी के हाथ में आ गई है। बेटियां टोल पर टैक्स वसूल रही हैं। इससे टोल पर मारपीट घटनाओं पर अंकुश लगा है। वहीं कंपनी को आमदनी में फायदा पहुंच रहा है।
दिल्ली और मुरादाबाद के बीच नेशनल हाईवे पर स्थित जोया टोल प्लाजा पर दोनों दिशाओं के करीब दस केबिन बने हैं। जिन पर बेटियां सुबह से शाम तक लाखों रुपये का टोल टैक्स वसूली करती हैं। बेटियों के ड्हूटीघ करने से टोल पर मारपीट जैसी घटनाओं पर अंकुश लग गया है। वहीं टोल वसूलने वाली कंपनी को भी फायदा पहुंच रहा है। टोल मैनेजर सीवी पांडेय ने बताया कि टोल आए दिन मारपीट की घटनाए आम हो गई थीं। जबकि टोल वसूलने वाले युवक भी टैक्स की चोरी करते थे। लेकिन, कंपनी ने अब युवतियों को टोल टैक्स वसूलने पर रखा है। अब न तो कोई मारपीट की घटना होती है और न ही टैक्स चोरी होने की।
गैर राज्यों से आई यह बेटियां बेखौफ होकर टोल वसूलतीं है। पिछले करीब डेढ़ महीने से युवतियों की तैनाती की गई है। तभी से टोल पर वसूली को लेकर एक भी घटना नहीं घटी है। जबकि इससे पहले आए दिन मारपीट होती रहती थी। मारपीट की घटनाओं से पूर्णतया अंकुश लग गया है। करीब बारह युवतियां टोल पर तैनात हैं। टोल बचाने को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर मारपीट और दहशत फैलाने वाले लोग भी खामोशी से टोल दे देते हैं।