फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Darkness in 26 villages since 60 hours

Amroha News: मोहम्मदाबाद बिजलीघर से जुड़े इलाके के 26 गांवों में 60 घंटे से छाया अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Darkness in 26 villages since 60 hours
अमरोहा। 132 केवीए बिजलीघर से मोहम्मदाबाद उपकेंद्र को जाने वाला केबल कट जाने से मोहम्मदाबाद से जुड़े 26 गांव 60 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गजरौला 132 केवीए के बिजलीघर से मोहम्मदाबाद को जा रहा केबल बुधवार शाम चार बजे कट गया था। चौपला से सर्विस रोड तक 250 मीटर के दायरे में कई जगह से केबल कट जाने के कारण मोहम्मदाबाद बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते उससे जुड़े 26 गांवों में अंधेरा छा गया। गर्मी में ग्रामीण रातभर परेशान रहे। बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली विभाग के कर्मचारी लगे रहे, मगर आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन निकलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मशीन बुलाकर केबल डलवाने काम शुरू किया। मगर केबल डालने का काम पूरा नहीं हो सका। इस कारण शुक्रवार देर रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। कुदैनी निवासी जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे से क्षेत्र में बिजली नहीं आई है। जनप्रतिनिधि होने के कारण उन्होंने शुक्रवार को जेई से लेकर सभी अधिकारी व कर्मचारियों को उन्होंने फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया है। बिजलीघर की आपूर्ति चालू नहीं होने के कारण बिजली से चलने वाले सभी उपकरण शोपीस बने हैं। सबसे अधिक समस्या पेयजल की खड़ी हो गई है। सबमर्सिबल नहीं चलने के कारण पानी का इंतजाम नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन






250 मीटर केबल ने ठप की 26 गांवों की आपूर्ति
132 केवीए के बिजलीघर से मोहम्मदाबाद को जाने वाली लाइन का केबल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हाईवे चौड़ीकरण के चलते कई स्थानों पर काफी गहरा दब गया। कई जगह ज्यादा गहरा नहीं दबने के कारण वह कट गया। यह दायरा महज 250 मीटर है। मगर बड़ी हैरत की बात यह है कि बिजली विभाग दो दिन में 250 मीटर केबल नहीं डलवा पाया। जिससे उपकेंद्र को बिजली मिल सके और 26 गांवों के ग्रामीणों की बिजली की समस्या दूर हो सके। शुक्रवार को दिन भर बिजली विभाग के कर्मचारी केबल को बिछाने के लिए सर्विस रोड के किनारे खुदवाई करने में लगे रहे। मगर काम पूरा नहीं हो सका। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को दोपहर तक केबल बिछ जाने का काम पूरा हो सकता है। इसके बाद ही उपकेंद्र की आपूर्ति सुचारू होगी और ग्रामीणों को बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article