फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Danish asked, BJP clarify the situation on MP Pragya's statement

दानिश ने पूछा, सांसद प्रज्ञा के बयान पर स्थिति स्पष्ट करे भाजपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Danish asked, BJP clarify the situation on MP Pragya's statement
अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के कथन पर गहरी चिंता जाहिर की है। कहा है कि आईएमए के अनुसार, 50 से अधिक चिकित्सकों की मौत हुई है जबकि भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान टीकाकरण कराने वाले को हतोत्साहित करेगा। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा नेतृत्व से इस मुद्दे पर पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। कहा कि इस तरह के बेतुके बयान से लोग बीमार होंगे लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय को कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

सांसद दानिश ने कहा कि कोरोना का कहर दुनिया में फैल रहा है। वैज्ञानिक दिन रात प्रयोगशाला में काम कर रहे हैं। ताकि लोगों के जिंदगी को बचाया जाए, उनकी जद्दोजहद जारी है लेकिन इस बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान अनुचित, अतार्किक और अवैज्ञानिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सांसद प्रज्ञा के बयान के बाद लोगों ने इसे अपनाया तो और गहरे संकट का सबब बन सकता है। उन्होंने कहा कि इससे लोग मौत के मुंह में जाने को विवश हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed