फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dama Dum Mast Kalandar...the audience danced as soon as they heard it.

Amroha News: दमा दम मस्त कलंदर... सुनते ही झूम उठे दर्शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Dama Dum Mast Kalandar...the audience danced as soon as they heard it.
अमरोहा। अमरोहा महोत्सव में मंगलवार को दूसरे दिन साधो बैंड की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। शायरी एवं लोक संगीत के बीच सूफियाना गीतों ने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। अपने पसंदीदा कलाकारों को सुनने के लिए देर रात तक महोत्सव में भीड़ जमा रही। साधो बैंड के गीतों और शायरी ने युवाओं पर जबरदस्त प्रभाव डाला। जो भीड़ के बीच उत्साहित रहे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में अमरोहा के पहले महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इसकी शुरुआत मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार द्वारा की गई थी। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में रोजाना अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। पहले दिन इस कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायिका स्वाति मिश्रा के कार्यक्रम से हुई। दूसरे दिन दिल्ली के सुप्रसिद्ध साधो बैंड के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। उनकी प्रस्तुति को सुनने के लिए शाम से ही स्टेडियम में भीड़ जुटना शुरु हो गई थी। कार्यक्रम में साधो बैंड के धनंजय साधो ने ओ लाल मेरे पत सुनियाे बला... दमा दम मस्त कलंदर, काली-काली जुल्फों के फंंदे न डालो आदि गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ये जो हल्का-हल्का सुरूर है... गीत पर लोग झूम उठे। वहीं, अधिकारियों के साथ शहर के सम्मानित लोग इस प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आए। देर रात तक साधो बैंड द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

वहीं, महोत्सव में लगने वाले स्टॉलों पर लोगों ने खरीदारी करने की। वहीं, व्यंजनों का स्वाद भी लिया। युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चों की भीड़ महोत्सव में उमड़ी रही। इस अवसर पर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र सिंह, ईओ बृजेश कुमार, एसडीएम नौगांवा बृजपाल सिंह, एसडीएम विकास मित्तल, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर विभा श्रीवास्तव, नगरपालिका चेयरमैन शशि जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed