फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dalit mhapanchayat

‘सरकारी नौकरियां सीमित व्यापार पर भी करें विचार’

Mon, 19 Sep 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 19 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
dalit mhapanchayat
दलित

विज्ञापन
वक्ताओं ने एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि, इसके लिए अंबेडकर सत्संगों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि, वे युवा समाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आएं और तरक्की का रास्ता चुनें। 
कन्वीनर टीपी सिंह ने कहा कि वर्तमान राजनीति और नौकरशाही ने कमजोर वर्ग में निराशा पैदा कर दी है। उसी निराशा का परिणाम है कि देश में कमजोर वर्ग पर अत्याचार बढ़े हैं। दलित महापंचायत अत्याचारों से मुक्ति और सामाजिक बुराइयों से मुक्ति के लिए आंदोलन की शुरुआत के लिए बुलाई गई है। 
विज्ञापन



कमजोर वर्गों को समझना होगा कि सरकारी नौकरियों के सीमित होने और निजीकरण की अवधारणा के लागू होने से जरूरी हो गया है कि हमें व्यापार की ओर भी सोचना होगा। पूर्व जिला जज फूल सिंह ने कहा कि नशा नाश करता है। इसलिए नशे के सेवन से दूरी बनाएं। अपने बेटे-बेटियों को अच्छे संस्कार दें। प्रदीप कुमार एडवोकेट ने कहा कि अपने नौजवान साथी घरों से निकलें और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए समाज में चेतना लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हीरा लाल ने कहा कि, हमें अपने हक के लिए संघर्ष भी करते रहना होगा। यशपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब के नाम पर चलने वाले संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में एकत्र हो जाएं तो दस लाख लोगों की संख्या हो जाएगी। दलित समाज का राष्ट्रीय स्तर पर एक नेता, एक पार्टी और एक झंडा होना चाहिए। संचालन जगत सिंह व जयप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। करन पाल बौद्ध, रविराज सिंह, जयवीर सिंह, भरत सिंह, देवेंद्र सिंह, विनय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, पवन कुमार, यशवंत राव मौर्य, जसवंत, बबलू गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed