फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dairy operator dies in road accident

Amroha News: डेयरी संचालक की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator dies in road accident
रजबपुर। दूध की डेयरी से घर लौट रहे कारोबारी भोला सिंह (60) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक भोला सिंह रजबपुर थानाक्षेत्र के हाकमपुर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी महकरी के अलावा तीन बेटे योगेंदर, मुनेंद्र और अंकुल है। किसानी के साथ भोला सिंह अमरोहा आवास विकास कॉलोनी गेट पर दूध की डेयरी चलाते थे। शनिवार की रात दुकान बंद करके घर जा रहे थे। जैसे ही वह अतरासी रोड से गांव हाकमपुर की तरफ मुड़ने लगे। तभी अतरासी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में भोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जैसे ही परिजन भोला सिंह को मुरादाबाद के नीचे अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


-------------------
काफूर हुईं होली की खुशियां
घर में दो दिवसीय होली के त्योहार को लेकर खुशियों का माहौल था। लेकिन शनिवार की रात भोला सिंह की मौत के बाद सभी खुशियां काफूर हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed