फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dairy operator denied his statement, said- I did not see the person who shot me

Amroha News: बयान से मुकरा डेयरी ऑपरेटर, बोला- नहीं देखा गोली मारने वाले को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator denied his statement, said- I did not see the person who shot me
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

डेयरी का ऑपरेटर अब अपने बयान से मुकर गया। चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती ऑपरेटर का कहना है कि उसने गोली मारने वाले को न तो देखा और न ही पहचाना। नामजद रिपोर्ट किसके कहने पर दर्ज कराई गई, उनको नहीं पता।
बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के जीवनपुर गांव निवासी मामचंद हसनपुर मार्ग पर उमंग डेयरी में ऑपरेटर हैं। वह सुल्तान नगर मोहल्ले में किराए के कमरे में रहते हैं। 20 सितंबर की रात पौने दस बजे उनको बाइक सवार दो युवक उस वक्त गोली मार कर भाग गए थे, जब वह साइकिल से डेयरी में ड्यूटी करने जा रहे थे। उनके साथ दूसरे ऑपरेटर कमल सिंह भी थे। सूचना पर सीओ श्वेताभ भास्कर, तत्कालीन इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिस के साथ मौके पर गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने अपनी गाड़ी से ही घायल को चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके भाई किशनपाल की तहरीर पर छोया निवासी राजेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामचंद की हालत में सुधार है। घटना के सप्ताह भर बाद वह और उनके भाई बयान से पलट गए हैं। मामचंद का कहना है कि उनको गोली मारने वाले पीछे से आए थे। वह नकाबपोश थे। अंधेरे के कारण उनके चेहरे नहीं देखे। बाइक भी नहीं देखी। इसलिए उनको नहीं पता कि गोली मारने वाले कौन थे। उनके भाई का भी यही कहना है कि भाई ने किसी का नाम नहीं लिया था। इसके बाद भी नामजद रिपोर्ट दर्ज क्यों की। यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या फंसाने के लिए दर्ज कराई रिपोर्ट

जिस राजेंद्र के खिलाफ गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया गया, वह भी डेयरी में ही काम करता है। कभी काम छोड़ देता है कभी करने लगता है। आमतौर पर उसकी छवि अच्छी नहीं है। बताया जा रहा है कि वह स्थानीय मुद्दों को लेकर डेयरी के अफसरों से भी उलझ चुका है। जिसके चलते डेयरी के अफसर कई बार उसका गेट बंद कर चुके हैं। कहीं ऐसा तो नहीं डेयरी के अफसरों ने उसे फंसाने के लिए पुलिस से मिल कर नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिससे राजेंद्र जेल में चला जाए और डेयरी के अफसरों से कोई झगड़ने वाला न रहे।

- मुकदमे का वादी अपने बयानों से मुकर गया है, जिसे लेकर गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी। -
श्वेताभ भास्कर, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed