फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cyber ??thug cheated zip member's husband and village head of 39 thousand rupees by becoming a soldier

साइबर ठग ने सिपाही बनकर जिपं सदस्य के पति और ग्राम प्रधान से 39 हजार रुपये ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thug cheated zip member's husband and village head of 39 thousand rupees by becoming a soldier
साइबर ठगों ने पुलिस कर्मी बनकर जिला पंचायत सदस्य के पति और ग्राम प्रधान से 39 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने एसपी ऑफिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाना गांव का है। आरोप के मुताबिक गुरुवार में शाम जिला पंचायत के वार्ड 23 की सदस्य के पति मुंसाद के पास अंजान नंबर से काल आई थी। काल करने वाले ने साइबर ठग ने देवेंद्र कुमार नाम का पुलिस कर्मी बताया था। बताते हैं कि देवेंद्र कुमार सिपाही डिडौली कोतवाली की जोया चौकी पर भी तैनात हैं। जबकि मुंसाद अली सिपाही के परिचित हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि साइबर ठग ने मुंसाद अली से कहा था कि वह चुनाव ड्यूटी में आया है। किसी रिश्तेदार द्वारा तुम्हारे के खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कराने हैं। तभी मुंसाद ने अपने भांजे से बात कराई। इसके बाद साइबर ठग और जिपं सदस्य के पति के भांजे की आपस में बातचीत हुई। थोड़ी देर बाद साइबर ठग ने पेटीएम द्वारा उनके खाते में 28 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद हरियाणा गांव के ही ग्राम प्रधान जीशान अली से भी सिपाही बनकर ठगों ने 11 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए। बाद में आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज मिला तो दोनों पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed