{"_id":"5833398d4f1c1b9f71b39972","slug":"customer-was-angry-in-gajaraula-hasanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में चार घंटे नहीं हुआ लेनदेन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में चार घंटे नहीं हुआ लेनदेन, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
2000 rs note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद बैंकों में अभी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। बैंकों में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की संख्या और दिन के मुकाबले अधिक दिखाई दी। पंजाब नेशनल बैंक में तकनीकी खराबी के चलते करीब चार घंटे लेनदेन नहीं हो पाया। नाराज ग्राहक लाइन में लगे हुए हंगामा करते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राहकों को समझाने का प्रयास किया।
सोमवार को गजरौला और हसनपुर के बैंकों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें दिखाई दीं। करेंसी को लेकर मारामारी का माहौल लगातार जारी है। बैंकों में हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। लाइन में लगे लोगों को भी करेंसी नहीं मिल पा रही है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते लेनदेन नहीं हो पाया। जबकि बैंक के भीतर से लेकर बाहर काफी दूर तक ग्राहकों की कतार लगी हुई थी। कई घंटे बाद भी लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही थी, तो नाराज ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बैंक में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बमुश्किल ग्राहकों को समझाकर शांत किया। उधर, हसनपुर के बैंकों में भी करेंसी को लेकर मारामारी का माहौल बना रहा है। बैंकों के बाहर दूर-दूर तक लाइन लगी रही।
लोगों को आर्थिक तंगी के दौर से गुुजरना पड़ रहा है।