फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Customer awareness march taken out against online business

Amroha News: ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ ग्राहक जागरूकता पद यात्रा निकाली

Tue, 22 Oct 2024 05:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Customer awareness march taken out against online business
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सर्वेश सैनी नेतृत्व में ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ ग्राहक जागरूकता पद यात्रा निकली। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पद यात्रा के दौरान सपा जिला अध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन से समाज का प्रत्येक गरीब एवं पिछड़ा परेशान है। अल्पसंख्यकों, पिछड़ों एवं गरीबों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सभी को रामराज दिखाई दे रहा है। सर्वेश सैनी ने बताया बीजेपी सरकार के पास रोजगार, शिक्षा व रोजी-रोटी के लिए कोई योजना नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है। एक दशक से व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा लागू जटिल जीएसटी, नोटबंदी, अनियोजित कोविड-19 का लॉकडाउन व अन्य व्यापारी विरोधी कानून से व्यापार में निरंतर गिरावट आ रही है। हम सरकार से मांग करते हैं कि ऑनलाइन व्यापार के लिए रेगुलेटरी एक्ट बने, ऑनलाइन व्यापार से खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन व्यापार पर अतिरिक्त टैक्स सरचार्ज लगाया जाए। सूक्ष्म उद्योगों को सफल करने के लिए एक अलग से मंत्रालय बनाया जाए। भाजपा सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान संतराम सिंह यादव, मुमताज खां, शशिकांत गोयल, महेश यादव, अरविंद सिंह, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed