फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   curruption in district hospital

जिला अस्पताल में लाखों का घपला

Sun, 07 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 07 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
curruption in district hospital
अस्पताल
जिला अस्पताल में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली कटघरे में खड़ी हो गई है। लाखों के घपले की आशंका जताई जा रही है, जिसकी वजह से दो दर्जन संविदा कर्मचारियों का मानदेय फंस गया है। तीन माह गुजर गए हैं, लेकिन कोई धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन


जिला अकाउंट मैनेजर (डीएएम) द्वारा बार-बार धनराशि खर्च किए जाने का ब्योरा मांगा जा रहा है, किंतु अस्पताल प्रशासन उपलब्ध नहीं करा रहा है। प्रकरण शासन तक पहुंच गया है। अधिकारियों की मानें तो जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल को प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये का बजट उपलब्ध कराया जाता है। करीब 74 लाख रुपये की धनराशि इस बार सरकार ने कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराई थी, जो संविदा कर्मचारियों के मानदेय के अलावा अन्य कार्यों पर खर्च की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च धनराशि का पूरा ब्यौरा जिला लेखा मैनेजर को प्राप्त कराना था, लेकिन जनपद अस्पताल के अधिकारियों ने पूरी धनराशि खर्च कर दी। जनवरी से लेकर अभी तक संविदा कर्मियों को मानदेय नहीं मिला।

संविदा कर्मियों ने डीएएम को बताया कि अस्पताल कर्मियों द्वारा खर्च की गई धनराशि का लेखा-जोखा नहीं दिया जा रहा है। कई बार अधिकारियों से खर्च धनराशि की जानकारी मांग चुके हैं।

सूत्रों पर भरोसा करें तो करीब 23 लाख रुपये की घपलेबाजी का मसला है, जिसके चलते कर्मियों का मानदेय फंस गया है। डीएएम की मानें तो शासन को भी कई चिट्ठियां प्रकरण को लेकर लिखी जा चुकी हैं, जिसने जांच का आश्वासन दिया है और कार्रवाई की बात कही है।


जिस बाबू पर चार्ज था वह रिटायर हो चुके हैं। उनके द्वारा ही खर्च धनराशि के बाउचर व अन्य दस्तावेज तैयार किए जाते थे। उनको बार-बार बुलाया जा रहा है। कभी आते हैं, कभी टाल जाते हैं। उनसे बातचीत व रिकार्ड देखकर ही धनराशि का सही पता चलेगा। गड़बड़ी हुई है या नहीं, ये भी तभी सामने आएगा।डा. रामनिवास, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed