{"_id":"570aa1ad4f1c1b356fc81111","slug":"curruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकार्पण के बाद अब सड़क बनाने को जुटाई लेबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकार्पण के बाद अब सड़क बनाने को जुटाई लेबर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
लोकार्पण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप्रोच रोड बने बगैर विभागीय कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से लोकार्पण कराने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद रविवार को लोक निर्माण विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। इसके बाद सड़क बनाने के लिए बड़ी तादात में लेवर जुटाकर काम में तेजी ला दी गई है, लेकिन काम में मानकों को अनदेखी की जा रही है।
स्याना (बुलंदशहर) से अमरोहा जिले को जोड़ने के लिए तीन साल पहले गंगानदी पर पुल बन जाने के बाद भी आवागमन शुरू नहीं हो सका है। कई स्थानों पर हसनपुर-गंवा रोड से बुलंदशहर की दूरी 55 किलोमीटर और स्याना 23 किलोमीटर होने के साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क बने बगैर ही 28 मार्च को लोकनिर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से लोकार्पण तक करा दिया गया था।
अमर उजाला टीम ने इस सड़क की सच्चाई 10 अप्रैल के अंक में प्रकाशित कर दी। इसके बाद अफसरों में खलबली मच गई। जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अजय गोयल से पूछताछ की। लेकिन, अजय गोयल ने बताया कि सड़क निर्माण खंड से बन रही है। जिलाधिकारी ने इस मामले में जवाब-तलब करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर इस खबर के छपने के बाद मौके पर गांव महरपुर गुर्जर के पास बड़ी संख्या में लेवर जुटा दी गई है।
विज्ञापन
ठेकेदार पूरे दिन मौके पर डटे रहे, और काम को तेजी के साथ कराते रहे। जो सड़क कागजों में बनी बताकर लोकार्पण कराया गया उस पर रविवार को पत्थरों की पिचिंग चल रही थी। लोहे के एंगल लगाए जा रहे थे। लेकिन अब भी सड़क बनाने का काम कहीं होता नजर नहीं आया।