फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Current from high tension line ran in houses, woman got burnt

Amroha News: घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, चपेट में आने से महिला झुलसी, पशु की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Current from high tension line ran in houses, woman got burnt
आदमपुर। गांव आदमपुर में शनिवार की रात लगभग 12 बजे अचानक घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। एक महिला नल में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जबकि एक पशु की मौत हो गई। सैकड़ों घरों में लगे उपकरण भी फुंक गए। झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात आंधी आने के बाद लगभग 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई थी। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में उतर गया। इस बीच 32 वर्षीय राजबाला पत्नी प्रमुख नल से हाथ धोने के लिए बाहर आईं। नल को जैसे ही छुआ उसमें करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिजलीघर फोन करके लाइन कटवाई गई। परिजन महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य रहरा में भर्ती कराया गया। करंट की चपेट में आकर गांव निवासी धर्मपाल की भैंस की मौत हो गई और घर में लगे विद्युत उपकरण भी फुंक गए। इसके अलावा बाबू राम सैनी, जयप्रकाश, अमीचन्द, प्रकाश सहित कई घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी है। जेई राजकुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से कुछ घरों में हाईटेेंशन करंट दौड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed