{"_id":"582df97e4f1c1b57258fdf61","slug":"currency-ban-problem-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का कहर: हरियाणा गांव में तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का कहर: हरियाणा गांव में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिहार : पुराने नोट को लेकर दुकानदारों के बीच चाकूबाजी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को गांव हरियाणा के किसान को इलाज के लिए बड़े अस्पताल नहीं ले जा सकने के कारण एक किसान की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी पर मृतक के घर जा रहे दूसरे किसान को हार्टअटैक आ गया। उसकी भी मौत हो गई। उधर, मुरादाबाद में इलाज न मिलने से एक चौकीदार की मौत हो गई।
सैदनगली थाना इलाके के गांव हरियाणा निवासी भोलू उर्फ फिरासत (50) चार सप्ताह से बीमार चल रहा था। डाक्टरों ने भोलू के फेफड़े खराब होने बताए थे। उपचार चल रहा था। इधर, नोट बंदी की भी मार पड़ी। बताया जाता है कि, बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे संभल में एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, यहां से दवा लेकर परिजन घर लेकर चले आए। जो रुपये बैंक में थे वे निकल नहीं पा रहे।
वहीं रिश्तेदार-पड़ोसी भी मदद नहीं कर पाए, रुपयों का इंतजाम न होने से उसे बड़े अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। दोपहर करीब ढाई बजे भोलू ने घर पर ही दम तोड़ दिया। उधर, गांव के ही पचास वर्षीय लतीफ बेटियों की शादी की तैयारी में जुटे थे। 15 दिन बाद ही बारात आने वाली थी और रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। भोलू की मौत की खबर सुनकर लतीफ उसे देखने के लिए जा रहा था। रास्ते में ही सीने में दर्द हुआ तो बैठ गया।
विज्ञापन
आसपास के लोग परिजनों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां ले गए यहां उसने मृत घोषित कर दिया। वहीं डिडौली थानाक्षेत्र के खरखौदा अफजलपुर निवासी अंतराम सिंह(65) मंडी समिति में राशिद की आढ़त पर चौकीदार थे। छोटी दिवाली की रात शनिवार को अंतराम आढ़त में सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया था। अंतराम सिंह को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अंतराम सिंह के बेटे मित्रपाल ने बताया कि बुधवार को डाक्टरों ने पांच सौ हजार के नोट लेना बंद कर दिए थे। 100 रुपये की मांग कर रहे थे। रुपयों की व्यवस्था नहीं हुई तो घायल को अस्पताल से निकाल दिया था। परिजन अंतराम को लेकर दिल्ली जा रहे थे। लेकिन रास्ते में घायल की मौत हो गई। इसके बाद वह घायल को घर ले गए। पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मझोला इंस्पेक्टर नव रतन गौतम ने बताया कि केस दर्ज है। हत्या में केस को तरमीम किया जा रहा है।