फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cultural programs will be a hit, starting with one

Amroha News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, एक से होगी शुरुआत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs will be a hit, starting with one
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मेले में कवियों की रचना के अलावा हरियाणवी और बॉलीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कॉमेडी कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोगों को गुदगुदाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार यानी 28 अक्तूबर से मेले की विधिवत शुरुआत हो जाएगी लेकिन जैसे-जैसे मेला परवान चढ़ेगा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी दिखना शुरू हो जाएगी। मेले को भव्य व यादगार बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। मेला स्थल पर एक नवंबर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाएगा जिसकी शुरुआत एक नवंबर से गंगा पूजन एवं महाआरती के साथ होगी।
विज्ञापन

इसके बाद धनौरा के ब्लू बर्ड्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही नृत्यांजलि फाउंडेशन लखनऊ द्वारा रामलीला मंचन व फोक डांस की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही दो नवंबर को वृंदावन के वांसुरी ग्रुप द्वारा कृष्णा नृत्य वाटिका, टीवी कलाकार रजत सूद द्वारा कॉमेडी शो का आयोजन होगा। जादूगर जुगनू का मैजिक शो भी देखने को मिलेगा। तीन नवंबर को रागिनी कलाकर और हरियाणवी डांस ग्रुप की रुचिका जांगिड़ का डांस शो आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर आकांक्षा शर्मा की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। चार को अमेरिका गॉट टैलेंट शो के श्रेय खन्ना का डांस शो व बाॅलीवुड सिंगर निष्ठा शर्मा का म्यूजिकल इवेंट होगा। इसके अलावा कॉमेडियन व टीवी कलाकार राजन श्रीवास्तव का कॉमेडी शो के अलावा कवि सम्मेलन भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed