{"_id":"5da5f9ae8ebc3e93df424972","slug":"cultural-jpnagar-news-mbd325888271","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन और चैन की दुआ के साथ बाबा फरीदी का उर्स मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन और चैन की दुआ के साथ बाबा फरीदी का उर्स मुकम्मल
रजबपुर में हजरत बाबा फरीदी की दरगाह पर चल रहे उर्स के आखिरी दिन कुलशरीफ के बाद दुआ में जुटे अकीदतम?
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
रजबपुर (अमरोहा)। ख्वाजा बाहउद्दीन बाबा फरीदी का चार दिवसीय उर्स मंगलवार को मुकम्मल हो गया। कौड़ी लुटाई के दौरान सज्जादानशीन बेहोश हो गए। इसके साथ ही उलमा ने अमन चैन की दुआ कराई। हिंदू भाइयों ने भी दरगाह में हाजिरी दी। मुराद पूरी करने के लिए मन्नत मांगी। जायरीन के बीच तर्बरुकतकसीम किया गया। मंगलवार को सुबह से जायरीन के आने का सिलसिला दरगाह परिसर में होने लगा। उन्होंने चादर पोशी कर मन्नत मांगी। महिलाएं और बच्चों ने कव्वाली को सुना। दोपहर लगभग एक बजे कुलशरीफ हुआ, सज्जादानशीन ख्वाजा हाजी राशिद फरीदी ने अमन चयन की दुआ कराई। इसके बाद कौड़ी लुटाई की रस्म अदायगी के दौरान सज्जादानशीन राशिद फरीदी की तबियत खराब हो गई। कुछ देर आराम करने के बाद तबीयत दुरुस्त हुई। कौड़ी पाने के लिए हर कोई आतुर दिखा। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। मेला प्रभारी सतवीर सिंह, रिफाकत फरीदी, सलीम फरीदी, अनवर फरीदी, मुनीर फरीदी, मुजीर फरीदी, अकरम फरीदी, रईस अहमद, जुनैद आदि रहे
विज्ञापन
उर्स में पहुंचे एमएलसी
अमरोहा। एमएलसी परवेज अली ने मंगलवार को उर्स में शिरकत की। उन्होंने जायरीन की खैर मकदम किया। सुख और समृद्धि के लिए दुआ कराई। इस दौरान शुजाउल हसन, मोनू खान, सत्तार, रिहान मलिक, आफताब सैफी, मुख्तार नकवी, अंसार हुसैन, धर्मपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।