हसनपुर (अमरोहा)। नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कक्षा छह के छात्र-छात्राओं संपूर्ण रामायण को एक लघु नाटिका के द्वारा प्रस्तुत किया। जिससे दीपावली का महत्व भी समझाया गया।
प्रबंधक राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा रहे। उधर, राजकीय बालिका विद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शिक्षिका शैली राजपूत के निर्देशन में छात्राओं ने देश के मानचित्र की रंगोली बनाकर दीपों से सुसज्जित किया। यहां प्रधानाचार्य नीलू शर्मा, प्रीति चौधरी, दीप्ति कुमारी, सुमनलता वर्मा रहे। रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूूल में रंगोली सजाई गई। विद्यालय अध्यक्ष रविशंकर शर्मा, सुशीलचंद सक्सेना, प्रधानाचार्य पूनम चौहान रहे। लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मीदेवी विद्यामंदिर इंटर कालेज में दिवाली का त्योहार मनाया। प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह, कपिल कुमार रहे। चिरंजीलाल कालेज ऑफ एजुकेशन डगरोली में रंगोली प्रतियोगिता हुई। सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में दिवाली पर्व मनाया। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह रहे। राजेंद्रा एकेडमी सिहाली जागीर, जीडी एकेडमी मोरवाली कोठी में कार्यक्रम हुआ। एसएलजे पब्लिक स्कूल हाकमपुर, शिक्षा भारती एकेडमी रहरा, बिहारी सिंह कन्या इंटर कालेज रहरा में भी दिवाली का पर्व मनाया गया। गोल्डन पेटल्स स्कूल में भी दिवाली का त्योहार मनाया।