फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crowds gathered in Brajghat and Tigri on Ganga Dussehra

Amroha News: गंगा दशहरा पर ब्रजघाट और तिगरी में उमड़ा सैलाब

Fri, 06 Jun 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 06 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Brajghat and Tigri on Ganga Dussehra
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को ब्रजघाट और तिगरी धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। ब्रहा मुहूर्त में सुबह चार बजे स्नान शुरू हुआ। देर शाम तक श्रद्धालु हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाते रहे। भोर से ही गंगा मैया के जयकारों से गंगा मैया का आंचल गुंजायमान हो गया। इस दिन लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।
गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। ब्रजघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूरदराज के लोगों का बुधवार शाम से ही ब्रजघाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक बढ़ता रहा। वहीं बृहस्पतिवार सुबह होते-होते भारी संख्या में श्रद्धालुओं गंगा घाट पर पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने तटों पर धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को नमस्कार किया और दान पुण्य किए।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया। इसके अलावा कई श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे बैठकर पूजा-अर्चना की। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कोई ज्यादा पानी में न जाए इसके लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन किए और गंगा किनारे लगे मेले का भी आनंद लिया। बच्चों ने खिलौने खरीदे और मिठाइयों का लुत्फ उठाया। उधर, तिगरी धाम में भी तड़के से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। देर शाम तक लोगों का गंगा घाट पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed