{"_id":"65566e05347c7a3f98077728","slug":"crowd-in-roadways-buses-for-second-day-too-sisters-remained-worried-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-8782-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में भीड़, बहनें रहीं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में भीड़, बहनें रहीं परेशान
विज्ञापन
अमरोहा। भैयादूज के दूसरे दिन भी रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। रोडवेज की बसों में जगह पाने के लिए लोगों को मारामारी करनी पड़ी। दूसरे दिन भी डग्गामार वाहन चालकों ने जमकर मनमानी की। डग्गामार वाहन चालकों ने मनमाना किराया वसूल किया।
भाई दूज के मौके पर रोडवेज विभाग ने लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कही थी। त्योहार के मौके पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने की बात भी कही गई थी। लेकिन भीड़ के बीच दावे हवाई साबित हुए। लोगों को बसों में जगह पाने के लिए जूझना पड़ा। भाई दूज के अगले दिन बृहस्पतिवार को भी रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज की अव्यवस्थाओं का डग्गामार वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। उन्होंने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -