फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crowd gathered in the district hospital, patients kept wandering

Amroha News: जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, भटकते रहे मरीज

Tue, 15 Oct 2024 03:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 15 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the district hospital, patients kept wandering
अमरोहा। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को बुखार व डेंगू के साथ-साथ अन्य बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार और शनिवार को हॉफ डे तो रविवार को अवकाश रहने के बाद सोमवार को जब जिला अस्पताल खुला को मरीजाें की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजाें की लाइन लगी रही। पर्चा बनवाने से लेकर दवाई लेने तक लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को सुबह आठ बजे से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। नौ बजे तक ओपीडी में लंबी लाइन लगी नजर आई। लोगों को पर्चा बनवाने में परेशानी हुई। सुबह नौ बजे लाइन में लगे लोगों का तीन घंटे बाद नंबर आया। दवाई लेने के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीज ऐसे भी रहे, जो एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उन्हें इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया छुट्टियां बीतने के बाद सोमवार को भारी भीड़ रही। दिन भर में 2346 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकांश वायरल बुखार, एलर्जी, नेत्र रोग के मरीज थे। बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 16 मरीज भर्ती रहे। जिनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed