{"_id":"57fa8f1c4f1c1b655228e4a9","slug":"criminals-shoot-to-husband-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को लूटा, विरोध पर पति को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपति को लूटा, विरोध पर पति को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशों ने नाधौस गांव के निकट तेली मार्ग पर दंपति से लूट की है। लूट का विरोध करने पर पति को गोली मार दी। गंभीर रूप से पति को पहले जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए हैं।
जिले अमरोहा के आदमपुर निवासी प्रेमपाल रविवार को दोपहर पत्नी दयावती के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अचाकपुर में अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही दंपति बाइक से बहजोई के गांव नाधौस के पास पहुंचे तो पीछे दो बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति की बाइक को घेरा और लात मारकर गिरा दिया। बाइक गिरते ही बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए।
महिला से सोने की चेन व चांदी के जेवर उतरवा लिए। पति प्रेमपाल ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली प्रेमपाल के कंधे में लगी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश भाग गए। घायल एक घंटे तक खेत में पड़ा हुआ तड़पता रहा। एक घंटे आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल संभल भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को मुरादाबाद रेफर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवर लूटे गए हैं।
विज्ञापन
बहजोई के थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि उन्हें संभल के जिला अस्पताल से एक मेमो मिला था जिसमें प्रेमपाल के घायल होने जानकारी दी गई थी। इस जानकारी के बाद उन्होंने जिला अस्पताल में बातचीत की जिसमें बताया गया कि घालय को मुरादाबाद रेफर किया गया है। घायल प्रेमपाल मुरादाबाद नहीं पहुंचा है। घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर अगली कार्रवाई होगी।