फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crimenation in tigari

ब्रजघाट में नहीं मिली जगह तो तिगरी में लेकर आए शव, बेटी ने दी मुखाग्नि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crimenation in tigari
गजरौला (अमरोहा)। कोरोना संक्रमितों की मौतों से श्मशान घाटों में भी जगह कम पड़ने लगी है। ब्रजघाट और गंगाधाम तिगरी में भी दूर तक लाइन से शवों का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। ब्रजघाट में तो जगह भी कम पड़ने लगी है। यही वजह है कि नोएडा में संक्रमित पिता का शव लेकर परिजनों के साथ आई पुत्री को उनका अंतिम संस्कार तिगरी में करना पड़ा। वहां बेटी ने ही उन्हें मुखाग्नि भी दी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर दो बजे तिगरी में एक निजी एंबुलेंस में कोरोना संक्रमित शख्स का शव लाया गया। अंत्येष्टि स्थल पर काफी आगे जाकर उनके लिए चिता तैयार कराई गई। यहां शव के साथ आई पुत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी। रोते हुए बताया कि वह नोएडा की एक आईटी कंपनी में जॉब करती हैं। मूल रूप से अलीगढ़ निवासी पिता काफी दिनों से उनके पास रहकर ही उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह आठ बजे उनकी एक निजी हास्पिटल में मौत हो गई। साथ में केवल मां, भाई और उनके आफिस के दो सहकर्मी थे। दोपहर एक बजे शव लेकर ब्रजघाट पहुंचे तो वहां दूर तक चिताएं चलती नजर आईं। बताया कि कुछ घंटे रुकना पड़ेगा। इसी दौरान किसी ने उन्हें बताया कि यहां से गंगाधाम तिगरी पास ही पड़ता है। वहां कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके बाद वह अपने पिता के शव को यहां लेकर आईं। बता दें कि इन दिनों ब्रजघाट और तिगरी दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। ब्रजघाट में तो सूखी लकड़ियां तक नहीं मिल पा रही हैं। वहां के होटलों में भी ग्राहकों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed