फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   thug arrested by police in amroha

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2017 01:56 AM IST
ब्यूरो  अमर उजाला /अमरोहा। 
ब्यूरो  अमर उजाला /अमरोहा।  Updated Tue, 26 Dec 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
thug arrested by police in amroha
अमरोहा पुलिस ऑफिस में ठगी का खुलासा करते एसपी सुधीर कुमार सिंह।
धनौरा थाना क्षेत्र में जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने महिला समेत तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए ठगों से आइडिया डिजिटल टावर लिमिटेड कंपनी के फर्जी दस्तावेज के अलावा अन्य सामान भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ऑफिस सभागार में ठगी का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार ने बताया कि 6 जुलाई 2017 को धनौरा थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक निवासी कल्याण सिंह पुत्र महावीर सिंह से जमीन पर टावर लगाने की बात कहकर 67 हजार 650 रुपए ठग लिए थे। जबकि 24 दिसंबर को गाजियाबाद के नंदग्राम (बी-179ए) निवासी जयप्रकाश त्यागी पुत्र अतरसिंह से भी धोखाधड़ी कर 90 हजार रुपए ठगकर फरार हो गए थे। धनौरा पुलिस को घटनाओं के तत्काल खुलासे के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को एएसपी ब्रजेश सिंह व सीओ मोनिका यादव के निर्देशन में धनौरा पुलिस ने सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बंगोली निवासी किरणपाल पुत्र नेत्रपाल व हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव गुरादपुर निवासी अमरदीप पुत्र गजेंद्र और हापुड़ नगर कोतवाली निवासी पूजा तोमर पत्नी देवेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना के दौरान प्रयुक्त किए गए मोबाइल, सिम कार्ड एवं अन्य कंपनी के फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। टीम में धनौरा थाना प्रभारी ऋषिराम कठेरिया, उपनिरीक्षक अजय कुमार त्यागी, प्रवीण कुमार,सिपाही राजेन्द्र सिंह, विनित कुमार, प्रशान्त राठी और रीनू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed