{"_id":"5a555c744f1c1b0a788b7ae3","slug":"student-prashant-not-known-he-dig-out-a-hole-for-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत हत्याकांड : प्रशांत से ही खुदवाया था उसकी मौत का गड्ढा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशांत हत्याकांड : प्रशांत से ही खुदवाया था उसकी मौत का गड्ढा
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Wed, 10 Jan 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस ऑफिस में छात्र प्रशांत की हत्या का खुलासा करते एसपी सुधीर कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम प्रशांत को क्या पता था कि वह हैंडपंप की मरम्मत के लिए जो गड्ढा खोद रहा है उसमें उसे ही दफन कर दिया जाएगा। हसनपुर के गांव बसी कला में हत्यारोपियों ने खुद प्रशांत से ही हत्या से एक दिन पूर्व वह गड्ढा खुदवाया था जिसमें उसे दफनाया गया। प्रशांत हत्याकांड में आरोपी चचेरे भाईयों ने उसे पचास रुपए का लालच देकर घर में बुल लिया था। पुलिस कस्टडी में हत्यारोपियों ने इस हालात के लिए प्रशांत के पिता हेतराम को जिम्मेदार ठहराया।
जानिए क्या है पूरा मामला : 'दृश्यम' की तरह अपने भाई की हत्या कर शव को लगा दिया ठिकाने, 23 दिन बाद ऐसी हुई हालत
हत्यारोपी जिले सिंह व भूपेंद्र ने प्रशांत की हत्या से एक दिन पूर्व अपने घर में हैंडपंप उखड़वाया था। जिसे उखड़वाने में प्रशांत को सहयोग के लिए बुलाया था। उससे गड्ढा खुदवाया गया। लेकिन प्रशांत को क्या पता था कि वह अपने ही मौत के लिए गड्ढा खोद रहा है। जिले सिंह व भूपेंद्र ने जब प्रशांत का गला दबाया तो वह चिल्लाया, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। छात्र की हत्या करने के बाद दोनों भाइयों ने प्रशांत की लाश को हैंडपंप के गड्ढे में दबाकर ऊपर से मिट्टी डालकर समतल कर दिया।
विज्ञापन
प्रशांत हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बसी कलां निवासी राजमिस्त्री हेतराम का बेटा प्रशांत बीती 15 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश में नाकाम रहने पर कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को जिलेसिंह व भूपेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का राज खुला।
हेतराम से मामूली रंजिश के चलते दोनों ने प्रशांत को 50 रुपये का लालच देकर घर बुलाया और फिर प्लास्टिक की रस्सी से प्रशांत का गला दबाकर हत्या कर दी। एक दिन पहले खोदे गए गड्ढे में उसे दफना दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घर में खुदाई करके लाश को बरामद कर लिया था। एसपी ने हत्यारोपियों को बेनकाब करते हुए बताया कि हत्यारोपियों और प्रशांत के पिता हेतराम का साझे में ट्यूबवेल था। करीब डेढ़ महीने पूर्व खेत में सिंचाई को लेकर इनके बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद का हिसाब प्रशांत की हत्या से चुकता हुआ।